Sunday, 16 December 2007

GKQ - National Research Institute in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में प्रमुख राष्ट्रीय शोध संस्‍थान
  • सेन्‍ट्रल ड्रग रिसर्च इंस्‍टीट्यूट, लखनऊ /Central Drug Research Institute, Lucknow
  • नेशनल बोटनी रिसर्च इंस्‍टीट्यूट, लखनऊ/ National Botanical Research Institute, Lucknow
  • सेन्ट्रल इंस्‍टीट्यूट ऑफ मे‍डीसिन एण्‍ड एरो‍मेटिक प्लाण्‍ट्स, लखनऊ / Central Institute of Medicinal and Aromatic Plants, Lucknow
  • इण्डिस्ट्रियल टोक्‍सीकोलॉली रिसर्च सेन्‍टर, लखनऊ / Industrial Toxicology Research Center, , Lucknow

Wednesday, 12 December 2007

General Knowledge Quiz - Old Hindi Literature

  • कबीर दास- साखी, सबद रमैनी
  • संत रैदास- बानी नाम से फुटकर छन्दो की रचना
  • सूरदास- सूरसागर, सूर-सारावली साहित्य लहरी
  • गोस्वामी तुलसी दास- रामचरितमानस, विनय पत्रिका, गीतावली, दोहावली कवित्त रामायण, राम लला नहछू, कवितावली जनकी मंडल आदि।
  • महाकवि भूषण - शिवराज भूषण, शिवाबावनी छत्रसाल आदि।

Tuesday, 11 December 2007

लालकृष्ण आडवाणीः एक संक्षिप्त परिचय

आठ नवंबर, 1927 को वर्तमान पाकिस्तान के कराची में लालकृष्ण आडवाणी का जन्म हुआ था. पिता का नाम था केडी आडवाणी और माँ का नाम ज्ञानी आडवाणी था.

विभाजन के बाद भारत गए आडवाणी ने 25 फ़रवरी, 1965 को कमला आडवाणी को अपने पारिवारिक जीवन का हमसफ़र बनाया. आडवाणी के दो बच्चे हैं.

लालकृष्ण आडवाणी की शुरुआती शिक्षा तो लाहौर में ही हुई पर बाद में भारत आकर उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से लॉ में स्नातक किया.

राजनीतिक जीवन

वर्ष 1951 में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की. तब से लेकर 1957 तक आडवाणी पार्टी के सचिव रहे.


लालकृष्ण आडवाणी
वाजपेयी के विकल्प के तौर पर आडवाणी के नाम को सामने लाया गया है

वर्ष 1973 से 1977 तक आडवाणी ने भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष का दायित्व संभाला.

वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के बाद से 1986 तक लालकृष्ण आडवाणी पार्टी के महासचिव रहे. इसके बाद 1986 से 1991 तक पार्टी के अध्यक्ष पद का ज़िम्मा भी उन्होंने संभाला.

इसी दौरान वर्ष 1990 में राममंदिर आंदोलन के दौरान उन्होंने सोमनाथ से अयोध्या के लिए रथयात्रा निकाली. हालांकि आडवाणी को बीच में ही गिरफ़्तार कर लिया गया पर इस यात्रा के बाद आडवाणी का राजनीतिक कद और बड़ा हो गया.

1990 की रथयात्रा ने लालकृष्ण आडवाणी की लोकप्रियता को चरम पर पहुँचा दिया था. वर्ष 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद जिन लोगों को अभियुक्त बनाया गया है उनमें आडवाणी का नाम भी शामिल है.

लालकृष्ण आडवाणी तीन बार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं.

सत्ता के गलियारों में

आडवाणी चार बार राज्यसभा के और पांच बार लोकसभा के सदस्य रहे. वर्तमान में भी वो गुजरात के गांधीनगर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के सांसद हैं.


लालकृष्ण आडवाणी
आडवाणी किताबों, संगीत और सिनेमा में ख़ासी रुचि रखते हैं

वर्ष 1977 से 1979 तक पहली बार केंद्रीय सरकार में कैबिनेट मंत्री की हैसियत से लालकृष्ण आडवाणी ने दायित्व संभाला. आडवाणी इस दौरान सूचना प्रसारण मंत्री रहे.

आडवाणी ने अभी तक के राजनीतिक जीवन में सत्ता का जो सर्वोच्च पद संभाला है वह है एनडीए शासनकाल के दौरान उपप्रधानमंत्री का.

लालकृष्ण आडवाणी वर्ष 1999 में एनडीए की सरकार बनने के बाद अटलबिहारी वाजपेयी के नेत़ृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री बने और फिर इसी सरकार में उन्हें 29 जून, 2002 को उपप्रधानमंत्री पद का दायित्व भी सौंपा गया.

भारतीय संसद में एक अच्छे सांसद के रूप में आडवाणी अपनी भूमिका के लिए कभी सराहे गए तो कभी पुरस्कृत भी किए गए.

Monday, 10 December 2007

General Knowledge Quiz - Uttar Pradesh

  • भारत का सबसे अधिक जनसंख्‍या वाला राज्य उत्‍तर प्रदेश है, इसकी राजधानी लखनऊ है।
  • इस राज्‍य को पहले संयुक्त प्रान्त (United Provinces) कहा जाता था।
  • राज्य का कुल क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किमी है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से यह राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश, आंध्र प्रदेश के बाद पाँचवा सबसे बड़ा राज्य है।
  • इस राज्य की कुल जनसंख्‍या 2001 की जनगणना के अनुसार करोड़, 60 लाख, 52 हजार 856 है।
  • इसकी जनसंख्‍या देश की कुल जनसंख्‍या का 16.17% है।
  • साक्षरता 57.36% है। जिसमे पुरूषो की 70.23% तथा महिलाओ की 42.98% है।
  • इलाहाबाद सबसे अधिक जनसंख्‍या वाला जिला है तो महोबा सबसे कम।
  • वाराणसी और ललितपुर क्रमश: सबसे ज्‍यादा व कम जनसंख्‍या धनत्व वाले जिले है।

Thursday, 6 December 2007

General Knowledge Quiz - Award

  • दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 1970 से दिये जा रहे है।
  • मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के पुरस्‍कार केवल पृथ्वीराज कपूर को दिया गया था।
  • जी शंकर कुरूप सर्व प्रथम ज्ञानपीठ पुरसकार विजेता है।
  • देविका रानी सर्वप्रथम दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता है।
  • पहली भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्‍कार आशापूर्ण देवी है
  • मैग्सेसे पुरस्‍कार से सम्‍मानित प्रथम भारतीय आचार्य विनोबा भावे है।

Monday, 3 December 2007

General Knowledge Quiz - Historic Culture

  • गुप् कालीन हिन्दू धर्म के दो प्रमुख देवता - शिव एवं विष्णु
  • खुजराहो के मंदिर का निर्माण चंदेलो ने करवाया था।
  • एलोरा को प्रसिद्ध कैलाश मन्दिर का निर्माण राष्ट्रकूट नरेश विक्रमादित्य ने करवाया था।
  • महात्मा बुद्ध की मूर्ति स्लेटी पत्थर से गंधार शैली से करवाया गया।
  • खुजराहो मंदिर, ताजमहल, फतेहपुर सिकरी आदि इमारतों के संगरक्षण एवं पुनरूद्धार का कार्य लार्ड कर्जन ने किया।
  • एलोरा की गुफा संख्या 21 रामेश्वर को सबसे पहले खोजा गया था।